WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786127321', '216.73.217.177')

कब्जा हटाने पहुंचे निगम कर्मियों पर हमला, पुलिस ने एक महिला सहित दो को किया गिरफ्तार - Somanshu News

कब्जा हटाने पहुंचे निगम कर्मियों पर हमला, पुलिस ने एक महिला सहित दो को किया गिरफ्तार

कब्जा हटाने पहुंचे निगम कर्मियों पर हमला, पुलिस ने एक महिला सहित दो को किया गिरफ्तार

भिलाई :  वैशाली नगर थाने के नए भवन निर्माण के रास्ते में कब्जा करने वालों ने निगम कर्मियों पर पत्थर से हमला किया और उनसे गाली गलौच की। इस मामले में निगम कर्मियों की शिकायत पर वैशाली नगर पुलिस ने एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया।

बता दे वार्ड क्रमांग-14 शांति नगर में थाना वैशाली नगर के भवन निर्माण के लिए शासकीय भूमि खसरा क्रमांक-7941/1 रकबा 1.260 है आबंटित हुआ है। जिसमें राजस्व निरीक्षक कोहका के प्रतिवेदनानुसार 56000 वर्ग फीट की भूमि पर कुछ लोगो के द्वारा बाउण्ड्रीवाल, शेड निर्माण, मकान, गार्डन व तार फेसिंग कर अवैध कब्जा किया गया था। जिसे हटाने के लिए अतिरिक्त तहसीलदार भिलाई नगर के ज्ञापन के अनुसार कब्जाधारियों को शासकीय जमीन में किये गये कब्जा हटाने पूर्व में 03 बार नोटिस दिया गया।

नोटिस देने के बाद भी कब्जेदारों द्वारा अवैध कब्जा नहीं हटाया नहीं गया। इसके बाद 2 जून को पुलिस बल की मौजूदगी में जोन-02 राजस्व के संयुक्त अमले ने कब्जा हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान देवेन्द्र विश्वकर्मा के मकान में निवासरत किरायेदार सलीना और सदरूद्दीन अंसारी द्वारा निगम कर्मचारियों से गाली गलौज करते हुए उन पर पत्थर तथा डण्डे से हमला करने की कोशिश की गई। इस मामले में निगम कर्मी मोहन तिवारी की शिकायत पर बीएनएस की धारा 296, 221, 132 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान थाना वैशाली नगर पुलिस टीम द्वारा आरोपियां सलीना एवं आरोपी सदरूद्दीन अंसारी को पकड़़कर थाना लाया गया। पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया। सलीना एवं सदरूउद्दीन अंसारी निवासी शांति नगर भिलाई को धारा 41(1)(बी) जा.फौ के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *