ज्वैलरी दुकान में ग्राहक बनकर चोरी करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ज्वैलरी दुकान में ग्राहक बनकर चोरी करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: महादेव माली निवासी बलोदा सोनार पारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा के ज्वेलर दुकान में दिनांक 07.07.2024 के लगभग 11:30 बजे दो महिलाये ज्वेलरी खरीदने आई और चांदी के पायल, बिछिया देखने लगी, देखने के पश्चात पसंद नहीं आया बोल कर वापस जा रही थी, तभी प्रार्थी को शक हुआ तो उसने अपने दिखाये हुए पायल, बिछिया को चेक किया तो कुछ पायल, बिछिया कम लगे तो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया। तो दोनों महिलाओं के द्वारा 01 नग चांदी का पागल, 04 जोडी चांदी का बिछिया जुमला किमती लगभग 13,000/₹ को चोरी कर अपने पास रख लिए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ज्वेलर्स दुकान की चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में आरोपियों की पातासाजी एवं चोरी गए जेवर की बरामदगी हेतु तत्काल थाना स्तर से टीम गठित किया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में थाना बलौदा द्वारा आरोपियों का पता तलास करते हुए विवेचना क्रम में ज्वेलर्स दुकान में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की, और फिर जाकर (01) माया चौहान (02.) पुनिता चौहान दोनो निवासी घुटकु थाना कोनी को पकड़ा, जिसको हिरासत में लेकर चोरी के संबंध में पुछताछ किया गया, जो अपने अपने मेमोरेण्डम कथन में चोरी करना स्वीकार करना तथा अपने अपने पास छिपाकर रखना बताये, आरोपियों के मेमोरंडम कथन के आधार पर कब्जे से चोरी हुये संपत्ति को गवाहों के समक्ष बरामद किया गया।

 आरोपी

(01) माया चौहान पति राजेश चौहान उम्र 25 वर्ष

(02.) पुनिता चौहान पति स्व. सरवन चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी घुटकु थाना कोनी जिला बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07.07.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *