WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780660177', '198.244.183.110')

युवक का अपहरण कर हत्या मामले में पुलिस ने फरार तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार - Somanshu News

युवक का अपहरण कर हत्या मामले में पुलिस ने फरार तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

युवक का अपहरण कर हत्या मामले में पुलिस ने फरार तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

धरसींवा :  युवक का अपहरण कर हत्या मामले में पुलिस ने फरार तीन और आरोपियों को संतोषी नगर रायपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. बता दें कि रविवार को मांढर शराब भट्टी के पास एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. 7 आरोपियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था.

ग्राम गिरौद से लिकेश पटेल का 7 युवकों ने अपहरण किया था और मांढर के समीप उसकी हत्या कर शराब दुकान के पास फेंक दिया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर 24 घंटे के भीतर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. शेष फरार तीन आरोपी राहुल पिता द्वारिका नागरची, कामेश उर्फ गोलू पिता चंद्रेश बंजारे, सागर पिता हेमंत यादव निवासी संतोषी नगर टिकरापारा को आज गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *