WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780985174', '198.244.240.80')

रायपुर में अब स्कूली बच्चों के मतांतरण की कोशिश, पुलिस ने 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार - Somanshu News

रायपुर में अब स्कूली बच्चों के मतांतरण की कोशिश, पुलिस ने 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार

रायपुर में अब स्कूली बच्चों के मतांतरण की कोशिश, पुलिस ने 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार

 रायपुर: राजधानी रायपुर में जबरन धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है। जहां स्कूली बच्चों को बरगलाकर ईसाई धर्म को मानने के लिए कहा जा रहा था। ऐसा करने वाली 3 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शुक्रवार को सुबह माधवराव सप्रे उच्चतर माध्यमिक शाला के बाहर तीन महिलाएं पहुंचीं और बच्चों से पूछा कि कौन-कौन चर्च जाता है। जो नहीं जाते, उन्हें चर्च जाना चाहिए। साथ ही महिलाओं ने कहा कि हिंदू देवी -देवता से ज्यादा श्रेष्ठ प्रभु यीशु हैं। ऐसा कहकर महिलाएं बच्चों को बरगला रही थीं। चर्च जाने के लिए दबाव बनाने वाली तीन महिलाओं ममता चौहान, नम्रता चौहान और विभा मसीह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बच्चों को दिया प्रलोभनजानकारी के अनुसार, थाने में महिलाओं के खिलाफ शिकायत की गई है कि वे प्रभु यीशु मसीह को श्रेष्ठ बताते हुए हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रही थीं। चर्च जाने और प्रभु यीशु को मानने के लिए प्रलोभन दे रहीं थीं। महिलाएं, बच्चों से कह रहीं थी कि हिंदू देवी देवताओं को मानने वालों को कष्ट भोगना पड़ता है।

हिंदू देवी देवता को कहा अपशब्दबता दें कि स्कूल के चार दोस्त उदय भान सिंह, भावेश फुटान, राकेश धीवर और सत्यम फुटान स्कूल से अपने घर जाने को निकले। हनुमान मंदिर के पास तीनों महिलाएं पहुंची और कहने लगी कि इसाई धर्म से जुड़ जाओ। महिलाओं ने हिंदू देवी देवता के बारे में अपशब्द कहा। उदयभान सिंह को यह सुनकर बुरा लगा और उसने अपने भाई पंकज फुटान को फोन किया। इसके बाद हिंदू संगठन के युवा पहुंचे और थाने में शिकायत की। शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लिया।

गौरतलब है कि प्रदेश की राजधानी सहित अलग-अलग हिस्सों से आए दिन जबरन या बहलाफुसला कर धर्मांतरण की कोशिश के मामले सामने आ रहे हैं। जिसके खिलाफ हिंदू संगठनों की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है। साथ ही ऐसे मामलों की शिकायत पर पुलिस भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *