WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787993044', '216.73.217.146')

देसी कट्टा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश रहे 2 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Somanshu News

देसी कट्टा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश रहे 2 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देसी कट्टा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश रहे 2 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर :  रायपुर में देसी कट्टा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश रहे 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं, जो अमलीडीह इलाके में देसी कट्टा खपाने आए थे।

पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दो व्यक्ति देसी कट्टा बेचने के लिए आए है। सूचना मिलने के बाद पेट्रोलिंग टीम अमलीडीह शराब दुकान के पास पहुंची। पुलिस को देख आरोपी कृष्णा कुमार बैरागी ने पुलिस को कट्टा लहरा कर डराने लगा लेकिन बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी कृष्णा कुमार बैरागी (38) मंडला जिले के बहुरपाईली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं दूसरा आरोपी भागचंद सिंह द्विवेदी (24) उमरिया के नरोजाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों ही आरोपी कट्टा बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

राजेन्द्रनगर थाना से मिली जानकारी के मुताबिक जब्त किए गए देसी कट्टे की कीमत करीब 25 हजार रुपए है। वहीं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *