सिंगापुर में पीएम वोंग की पार्टी को प्रचंड बहुमत, 97 संसदीय सीटों में 87 सीटें जीतीं
प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और पीएपी ने वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं पर अमेरिकी व्यापार शुल्क के कारण उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच आम चुनाव में नया जनादेश मांगा था। पीएपी ने स्वतंत्रता के बाद से ही इस देश पर शासन किया है। अब इसे अगले पांच वर्षों के लिए फिर जनादेश मिल गया है।
चुनाव आयोग ने कहा कि सिंगापुर के लोगों ने भविष्य की राजनीति का फैसला करने के लिए 1,240 मतदान केंद्रों पर 97 संसदीय सीटों में से 92 के लिए अपने वोट डाले। देश में 27,58,846 पंजीकृत मतदाता हैं।
यह सिंगापुर का 19वां चुनाव है
सिंगापुर के प्रधानमंत्री के रूप में वोंग का यह पहला चुनाव था
सिंगापुर के प्रधानमंत्री के रूप में वोंग का यह पहला चुनाव था, जो इस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के कारण कठिन चुनौतियों का सामना कर रहा है
