WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780902499', '51.89.129.47')

पाकिस्तान में मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा, बनाया जा रहा प्लाजा - Somanshu News

पाकिस्तान में मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा, बनाया जा रहा प्लाजा

पाकिस्तान में मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा, बनाया जा रहा प्लाजा

नई दिल्ली : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया है कि एक मंदिर की भूमि को एक शीर्ष नौकरशाह के इशारे पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। वहां पर अब एक प्लाजा बनाया जा रहा है।

यह ‘सनातन धर्म मंदिर’ लाहौर से लगभग 250 किलोमीटर दूर भलवाल में स्थित है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता नादिम अफजल चांन ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में आरोप लगाया कि भलवाल में मंदिर की भूमि पंजाब के मुख्य सचिव जहीद अख्तर जमान के इशारे पर अवैध रूप से कब्जा की गई है।

बिलावल के करीबी चांन ने लगाया ये आरोपपीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के करीबी सहयोगी चांन ने यह भी आरोप लगाया कि न केवल यह भूमि, बल्कि सर्गोधा में भेरा और कोट मोमिन में इवाक्यूई ट्रस्ट प्रापर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) की कई एकड़ भूमि भी मुख्य सचिव के भतीजों ने अवैध रूप से कब्जा कर ली है। ईटीपीबी पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के पवित्र स्थलों की देखरेख करता है।

किन लोगों ने किया कब्जा?चांन ने कहा, ‘मुख्य सचिव के भतीजे इन तीन क्षेत्रों में मंदिर की भूमि पर कब्जा करने में शामिल हैं। सभी दो विधायकों का नाम ले रहे हैं जो मुख्य सचिव के भतीजे हैं।’ मुख्य सचिव ने इस मामले पर टिप्पणी करने से परहेज किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *