WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786202123', '216.73.216.182')

बस्तर दशहरे पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जगदलपुर-दंतेवाड़ा के बीच चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें - Somanshu News

बस्तर दशहरे पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जगदलपुर-दंतेवाड़ा के बीच चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

बस्तर दशहरे पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जगदलपुर-दंतेवाड़ा के बीच चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

जगदलपुर : बस्तर दशहरे के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। जगदलपुर और दंतेवाड़ा के बीच यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कुल छह जनसाधारण स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये सभी ट्रेनें 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2025 तक अलग-अलग समय पर संचालित होंगी।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, 2 से 4 अक्टूबर तक जगदलपुर से सुबह आठ बजकर पंद्रह मिनट पर रवाना होने वाली ट्रेन दंतेवाड़ा सुबह 11 बजे पहुंचेगी। वहीं इसी मार्ग की वापसी सेवा दंतेवाड़ा से सुबह साढ़े 11 बजे छूटकर दोपहर दो बजकर पच्चीस मिनट पर जगदलपुर पहुंचेगी। इसी तरह दोपहर ढाई बजे के बाद जगदलपुर से चलने वाली दूसरी स्पेशल ट्रेन शाम पांच बजकर तीस मिनट पर दंतेवाड़ा पहुंचेगी, जबकि शाम छह बजे दंतेवाड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन रात पौने नौ बजे जगदलपुर पहुंचेगी।

यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा को ध्यान में रखते हुए रात में भी ट्रेन सेवा की व्यवस्था की गई है। रात दस बजे जगदलपुर से चलने वाली ट्रेन आधी रात के बाद बारह बजकर पैंतालीस मिनट पर दंतेवाड़ा पहुंचेगी, हालांकि यह सेवा केवल 1 से 3 अक्टूबर तक ही उपलब्ध रहेगी। वहीं 2 से 4 अक्टूबर तक सुबह पांच बजे दंतेवाड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन सवा सात बजे जगदलपुर पहुंचेगी। इन सभी स्पेशल ट्रेनों में आठ जनरल सेकेंड क्लास कोच और दो सेकेंड क्लास कम-लगेज कोच लगाए गए हैं, ताकि दशहरे के दौरान यात्रियों को बिना परेशानी यात्रा की सुविधा मिल सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *