WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787992287', '216.73.217.146')

रेलवे स्टेशन का पार्किंग ठेका रद्द, ठेकेदार को नोटिस जारी… - Somanshu News

रेलवे स्टेशन का पार्किंग ठेका रद्द, ठेकेदार को नोटिस जारी…

रेलवे स्टेशन का पार्किंग ठेका रद्द, ठेकेदार को नोटिस जारी…

रायपुर : राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग ठेका रद्द कर दिया गया है. रेलवे ने ठेकेदार को 30 दिन का नोटिस जारी किया है, जिसके बाद एक महीने के भीतर ठेका पूरी तरह से निरस्त कर दिया जाएगा. यह निर्णय रेलवे द्वारा की गई समीक्षा और शिकायतों के आधार पर लिया गया है.

रेलवे विभाग ने नई पार्किंग व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत, ट्रैफिक पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ बातचीत की जाएगी ताकि एक प्रभावी और व्यवस्थित पार्किंग सिस्टम लागू किया जा सके. नई व्यवस्था के लागू होने से ऑटो चालकों और आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है.

रायपुर रेलवे स्टेशन हाल ही में विवादों में घिरा रहा है. पार्किंग के ठेकेदार पर अवैध वसूली के आरोप लगे थे, जिससे स्टेशन पर ऑटो चालकों और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यह स्टेशन अवैध वसूली का अड्डा बन गया था, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही थी.

नई व्यवस्था से मिलेगी राहत

रेलवे विभाग की नई व्यवस्था से अवैध वसूली की समस्याओं पर काबू पाने की कोशिश की जाएगी, जिससे रायपुर रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा मिलने की उम्मीद है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *