WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780790069', '216.73.217.15')

Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से रौंदा - Somanshu News

Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से रौंदा

Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से रौंदा

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराकर इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से मात दी। यह भारतीय टीम की ओलंपिक खेलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1972 के बाद पहली जीत है। हरमनप्रीत सिंह ने मैच के 13वें और 32वें मिनट में गोल किए। वहीं अभिषेक ने 12वें मिनट में गोल किया। भारतीय टीम इस जीत के साथ ग्रुप बी में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। भारत के खाते में 5 मैच में 3 जीत एक हार और एक ड्रॉ के साथ 10 अंक हो गए हैं।

भारतीय टीम ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की और पहले क्वार्टर में ही दो गोल दागकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। भारतीय टीम को 12वें मिनट में अभिषेक के फील्ड गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त बना ली। इसके एक मिनट बाद हाथ आए पेनल्टीकॉर्नर को गोल में तब्दील करके बढ़त को एक मिनट के अंतराल में दोगुना कर दिया। पहले क्वार्टर का अंत भारत की 2-1 की बढ़त के साथ हुआ।
दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की पुरजोर कोशिश की। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय डिफेंस को भेदने की कोशिश की लेकिन उनकी ये कोशिश मैच के 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए सफल हुई। थॉमस क्रैग ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके भारत की बढ़त को कम कर दिया। ऐसे में दूसरे क्वार्टर का अंत भारत की 2-1 की बढ़त के साथ हुआ।
32वें मिनट में हरमनप्रीत ने दिलाई बढ़त
तीसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी को गोल में तब्दील करके अपनी टीम को 3-1 से आगे कर दिया। इस गोल के बाद ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली से मची लेकिन वो भारत की दो गोल की बढ़त को कम करने में नाकाम रहा। तीसरे क्वार्टर का अंत भारत की 3-1 से बढ़त के साथ हुआ।
ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम वक्त में कम किया अंतर
चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने अपना दबदबा बरकरार रखा और अभिषेक ने चौथा गोल कर ही दिया था लेकिन ऑस्टेलिया के रिव्यू के बाद फैसला पलट गया। 54वें मिनट में ऑस्टेलिया को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। जिसे ब्लैक गोवर्स ने गोल में तब्दील करके स्कोर लाइन को 3-2 कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *