WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777301117', '85.208.96.211')

छत्तीसगढ़ में 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, सीएम साय बोले- 72 घंटे के अंदर होगा भुगतान - Somanshu News

छत्तीसगढ़ में 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, सीएम साय बोले- 72 घंटे के अंदर होगा भुगतान

छत्तीसगढ़ में 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, सीएम साय बोले- 72 घंटे के अंदर होगा भुगतान

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर आज से 2739 केंद्रों में धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, इस बार 72 घंटे के अंदर किसानों को पैसे का भुगतान होगा। प्रदेश में कुल 27 लाख किसान पंजीकृत है। जिनमें 1 लाख 35 हजार नए किसान रजिस्टर्ड हुए हैं।

इसके अलावा 36 हजार 263 हेक्टेयर नए रकबे भी पंजीकृत हुए है। धान खरीदी में किसानों को सहूलियत के लिए केंद्रों में बायोमेट्रिक डिवाइस लगाई गई है। जिसमें सभी छोटे और बड़े किसान समर्थन मूल्य पर धान बेच सकेंगे। वहीं, बालोद जिले के नवीन धान उपार्जन केन्द्र भाठागांव बी से मुख्यमंत्री धान खरीदी का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री ने धान खरीदी पर किया पोस्ट

7 नवंबर से टोकन हुए थे चालू

धान खरीदी केन्द्रों में 7 नवंबर से किसानों को टोकन देना शुरू कर दिया गया है। लघु और सीमांत किसान 2 टोकन और बड़े किसान 3 टोकन ले सकेंगे। धान खरीदी 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीदी के लिए केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, पर्याप्त बारदाना और पेयजल की व्यवस्था की गई है।

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

सरकार ने धान केंद्रों में शिकायत और निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। साथ ही विपणन संघ के मुख्यालय स्तर तक शिकायत के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 0771-2425463 है। धान बेचने के बाद किसानों के भुगतान के लिए मार्कफेड ने व्यवस्था की है।

इसके अलावा किसानों की सुविधा के लिए माइक्रो एटीएम की व्यवस्था भी की गई है। सरकार का कहना है कि, धान बेचने के 72 घंटे के भीतर पैसे किसानों के बैंक में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

सीमावर्ती क्षेत्र में चेकिंग दल

छत्तीसगढ़ राज्य के बॉर्डर के जिलों में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। जिसमें चेक पोस्ट के माध्यम से बाहर से आने वाले धान पर रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मंडी एक्ट के तहत अधिकृत व्यापारियों की सूची भी सौंपी है। मार्कफेड राज्य स्तर पर कंट्रोल सेंटर से राइस मिल और धान खरीदी केंद्रों में रियल टाइम निगरानी रखेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *