WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787452393', '216.73.216.57')

14 नवंबर से शुरू हो रही है धान खरीदी - Somanshu News

14 नवंबर से शुरू हो रही है धान खरीदी

14 नवंबर से शुरू हो रही है धान खरीदी

रायपुर :  14 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी में इस वर्ष राज्य सरकार 25,75,804 किसानों से धान खरीदी करेगी। पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की संख्या में जहां लगभग एक लाख की बढ़ोतरी हुई है। वहीं रकबा में भी करीब दो लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी की गई है और रकबा भी बढ़कर 32,50,123.917 हेक्टेयर हो गया है। धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाना है,इसके लिए 31 अक्टूबर तक एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों का पंजीयन किया गया।

प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों में इलेक्ट्रानिक तुलाई मशीन का उपयोग होगा। इसके साथ ही इस वर्ष किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी।

कृषि विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार धान के लिए पंजीयन में कैरी फारवर्ड पंजीयन संख्या 25,27,301 है तथा नए पंजीकृत 38,793 और संस्थागत पंजीयन 142 है। इसी प्रकार सुंगधित धान के लिए पंजीयन 9,190 तथा नए पंजीकृत 60 है। वहीं अन्य फोर्टिफाइड धान के लिए कैरी फारवर्ड पंजीयन 316 व नए पंजीयन दो है। अधिकारियों का कहना है कि धान खरीदी की सारी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *