WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787885855', '216.73.216.195')

धान खरीदी केंद्र पिरीद में चल रहा है सुचारू रूप से धान खरीदी - Somanshu News

धान खरीदी केंद्र पिरीद में चल रहा है सुचारू रूप से धान खरीदी

धान खरीदी केंद्र पिरीद में चल रहा है सुचारू रूप से धान खरीदी

बालोद  : आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पिरीद धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रहा है बुधवार को धान खरीदी केन्द्र पिरीद में अपने धान की बिक्री करने पहुँचे किसान ग्राम पिरीद से राजकुमार, कुमार साहू, मोतीराम साहू, धनसिंह, ईश्वर, ग्राम कोंगनी से आनंदी एवं ग्राम भेंगारी से कुलेश्वर ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र पिरीद में हम किसानों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है हम किसानों से बारदाना नहीं लिया गया है बारदाना की व्यवस्था है और धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए बैठक व्यवस्था के अलावा शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध है। जिसके कारण धान बिक्री करने में हम किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही हो रही है। वही खरीदी केंद्र प्रबंधक नेम सिंह पटेल ने बताया कि हमारे धान खरीदी केंद्र पिरीद में बुधवार तक टोटल 15564.40 क्विंटल धान खरीदी किया जा चुका है जिसमें से मोटा धान 1124.40 क्विंटल, पतला धान 3741.60 क्विंटल एवं सरना धान 10698.40 क्विंटल की खरीदी हुई है, जिसका कुल राशि 38310952 रुपए है , जिसमें से ऋण वसूली 13558053.50 रुपए किसानों से हुई है, किसानों को 22545608.50 रुपए का भुगतान हो चुका है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *