WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776780821', '185.191.171.16')

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, इन चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी - Somanshu News

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, इन चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, इन चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

 रायपुर :  गर्मी से झुलस रहे छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। धमतरी, गरियाबंद, कांकेर और महासमुंद जिलों में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन चार जिलों में जारी किया गय ऑरेंज अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम और ऊपरी हवा के चक्रवात की वजह से प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बदले मौसम से जहां लोगों को भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिलेगी, वहीं कुछ जगहों पर तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में राज्य के कुछ और हिस्सों में भी बारिश देखने को मिल सकती है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *