WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784659528', '216.73.216.43')

सरकारी जमीन पर मस्जिद नुमा निर्माण का विरोध, ग्रामीणों की चेतावनी, बोले- प्रशासन नहीं हटा सका अवैध निर्माण तो खुद करेंगे कार्रवाई…. - Somanshu News

सरकारी जमीन पर मस्जिद नुमा निर्माण का विरोध, ग्रामीणों की चेतावनी, बोले- प्रशासन नहीं हटा सका अवैध निर्माण तो खुद करेंगे कार्रवाई….

सरकारी जमीन पर मस्जिद नुमा निर्माण का विरोध, ग्रामीणों की चेतावनी, बोले-  प्रशासन नहीं हटा सका अवैध निर्माण तो खुद करेंगे कार्रवाई….

 बिलासपुर :  बिलासपुर के मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत पाली में नदी किनारे सरकारी जमीन पर मस्जिद नुमा भवन के अवैध निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की मस्तूरी इकाई ने इस मामले को लेकर एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई है।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। संगठनों ने प्रशासन से इस निर्माण कार्य को तुरंत रुकवाने और इसे ध्वस्त करने की मांग की है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस अवैध निर्माण का विरोध किया है और नगर प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद इसे हटाने के लिए मजबूर होंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि या तो प्रशासन इस भवन को एक सामुदायिक केंद्र में बदल दें या फिर इसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दें। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पहले भी इस तरह के मामलों में सक्रिय रहे हैं, और अब वे प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं कि अवैध निर्माण पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, ग्रामीणों की चेतावनी के चलते हालात और गंभीर हो सकते हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इस मामले में ठोस कदम उठाता है…???


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *