WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785623609', '216.73.217.61')

आंगन में रखे पानी से भरे टब में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत - Somanshu News

आंगन में रखे पानी से भरे टब में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत

आंगन में रखे पानी से भरे टब में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पानी के टब में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। खेलने के दौरान बच्ची पानी से भरे टब में डूब गई। बच्ची को आसपास नहीं देख परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया तो बच्ची का शव टब में मिला।

जानकारी के अनुसार पाकरगांव कुम्हीढ़ोल निवासी विद्यासागर चौहान की बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। पास में ही टब में पानी भरकर रखा हुआ था। खेलने-खेलते बच्ची टब में चली गई और डूब गई।

खोजबीन के दौरान मां ने देखा कि बच्ची पानी में डूबी हुई थी। आनन- फानन में बच्ची को पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *