WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784335720', '51.68.247.192')

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा मनाएगी संविधान हत्या दिवस, डॉ. रमन सिंह बोले- यह हिंदुस्तान की राजनीति का एक काला अध्याय. - Somanshu News

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा मनाएगी संविधान हत्या दिवस, डॉ. रमन सिंह बोले- यह हिंदुस्तान की राजनीति का एक काला अध्याय.

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा मनाएगी संविधान हत्या दिवस, डॉ. रमन सिंह बोले- यह हिंदुस्तान की राजनीति का एक काला अध्याय.

दुर्ग :  छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज दुर्ग के वैशाली नगर के पूर्व विधायक विद्यारतन भसीन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने भिलाई पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए आपातकाल के 50वीं वर्षगांठ को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने की बात कही है.

बता दें, भारत में 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आपातकाल घोषित कर दिया था. यह आपातकाल 21 महीने तक चला, 25 मार्च, 1977 को समाप्त हुआ. इसे लेकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आपातकाल हिंदुस्तान की राजनीति का एक काला अध्याय है.

जिसमें संविधान को भी तोड़ा मरोड़ा गया. तरह से पूरे देश को जेल में तब्दील कर दिया गया. वहीं इंदिरा गांधी ने जिस क्रूरता से राजनीतिक दलों के नेताओं, पत्रकारों, समाज के लोगों को परेशान किया. उसके बाद से सभी राजनीतिक दलों ने यह माना कि हिंदुस्तान में बाकी सब कुछ हो सकता है लेकिन तानाशाही नहीं चल सकती.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *