WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784427270', '54.38.147.120')

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने युवक का रेता गला, सड़क पर लाश फेंककर भागे - Somanshu News

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने युवक का रेता गला, सड़क पर लाश फेंककर भागे

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने युवक का रेता गला, सड़क पर लाश फेंककर भागे

नारायणपुर :  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने एक युवक को मार डाला। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में गला रेतकर हत्या की है। मर्डर कर लाश फेंककर भाग निकले। पूरा मामला ऊर्जा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सन्नूराम उसेंडी के रूप में हुई है, जो अबूझमाड़ के नेलांगुर गांव का निवासी था। हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने वारदात के बाद शव को ओरछा मार्ग पर फेंक दिया था। घटना स्थल पर नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं, जिनमें पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में नक्सलियों की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों में वारदात से भय और चिंता का माहौल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *