WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1779871091', '92.222.108.100')

मितानिन दिवस पर कोटेतरा के मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सम्मान पाकर गदगद हुए,सरपँच सुनीता रमेश की हुई भूरी भूरी प्रशंसा - Somanshu News

मितानिन दिवस पर कोटेतरा के मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सम्मान पाकर गदगद हुए,सरपँच सुनीता रमेश की हुई भूरी भूरी प्रशंसा

मितानिन दिवस पर कोटेतरा के मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सम्मान पाकर गदगद हुए,सरपँच सुनीता रमेश की हुई भूरी भूरी प्रशंसा

जैजैपुर : विधानसभा जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा के गुड़ी चौक परिसर में मितानिन दिवस के अवसर पर मितानिनों, प्रेरक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका का सम्मान किया गया। सम्मान पाकर मितानिन खुश हो गईं। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मोहनकुमारी साहू सभापति जिला पंचायत जांजगीर चाम्पा अध्यक्षता के रूप में श्रीमती सुनीता रमेश साहू सरपँच ग्राम पंचायत कोटेतरा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनहरण चन्द्रा मंडल अध्यक्ष भाजपा भोथिया, घसियाराम यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष भोथिया,रमेश साहू भाजपा नेता बिर्रा,सरपँच सेमरिया आदि की उपस्थित थे।मितानिनों की कार्य को प्रशंसा करते हुए फूलमाला प्रशस्ति पत्र व साड़ी उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया।

मितानिन करती हैं सेवा

मितानिनों को वेतन नहीं दिया जाता है, ये केवल सामाजिक सेवा व प्रोत्साहन राशि पर ही लोगों की मदद करती हैं। मितानिनों की कार्यशैली में परिवर्तन भी देखा जा रहा है एवं समाज में उन्हें सम्मान भी मिल रहा है। गांव में मितानिनों को कई तरह के कार्य करने होते है जैसे- जचकी, टीकाकरण, बच्चों का वजन करना, आहार की जानकारी देना, नवजात के सात लक्षण इसके अतिरिक्त मलेरिया, दस्त, निमोनिया, बीमार नवजात, टीवी, कुष्ठ, पीलिया, कुपोषण, कृमि, गर्भवति पंजीयन,प्रसव पूर्व चार जांच, संस्थागत प्रसव,महिलाओं की खास समस्याएं सहित शासन-प्रशासन का कार्य भी निस्वार्थ भाव से करतीं हैं।

मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हुईं सम्मानित

रविवार को कोटेतरा के गुड़ी चौक में सरपंच सुनीता रमेश साहू की अगुवाई में मितानिन दिवस पर मितानिनों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मानित किया गया।

सरपंच ने किया मितानिनों का सम्मान

ग्राम पंचायत कोटेतरा में मितानिन दिवस पर मितानिनों का सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। सरपंच सुनीता रमेश साहू सभी मितानिनों का सम्मान में मितानिन काजल आजाद,गायत्री साहू,भुवनेश्वरी साहू,चन्द्रकुमारी चन्द्रा,आँगनमति महंत,सोनकुवर साहू एवं अंजुलता प्रेरक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता साहू, प्रेमलता पलांगे, गीता अंचल,सहायिका अमृता देवी चन्द्रा का सम्मान किया। इस अवसर पर उपसरपंच मोतिन बाई कर्ष,संगीता कुशल साहू पंच,वंदना सिदार पंच,उतरा आदित्य पंच,शंकरलाल साहू पंच,फिरतराम खैरवार पंच,फागुलाल यादव और गांव के सामाजिक कार्यकर्ता रोहित चन्द्रा नोहर प्रसाद यादव,कुमार सिंह मरावी,रघुवीर यादव सहित सैकड़ो गणमान्य लोगों द्वारा साड़ी प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *