महिला किसान के कृषि भुमि को बलपूर्वक जोताई कर धान बोने वालों आरोपियों के ऊपर 26अगस्त तक कार्यवाही नहीं होने पर 27अगस्त को महिला किसान के समर्थन में राज भवन का घेराव का समर्थन राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम नरेंद्र मोदी विचार मंच शामिल होंगे
तिल्दा नेवरा : राजधानी रायपुर से 45 किलोमीटर के दूरी पर स्थित पुलिस थाना तिल्दा नेवरा में महिला किसान ने 28 मई को लिखित आवेदन पत्र देकर उनके खेत को बलपूर्वक जोताई करने वालों के ऊपर कार्यवाही करने का मांग की थी , तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा 20 दिन बित जाने के बाद कोई कार्यवाही नहीं होने से आरोपियों का मनोबल और बढ़ गया और पुनः बलपूर्वक खेत को जोताई कर धान बो दिये जिसका भी लिखित शिकायत 16/06/2025 को पुलिस थाना तिल्दा नेवरा में दिया गया है। एक पीड़ित महिला किसान के साथ इतने बड़े गंभीर अपराध करने के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपियों को कार्यवाही कर जेल नहीं भेजा गया है। इसलिए पीड़ित महिला किसान ने कहा है कि 26अगस्त तक आरोपियों के ऊपर कार्यवाही नहीं होता तो, 27अगस्त 2025 को दोपहर 01बजे राजभवन रायपुर के समक्ष धरना प्रदर्शन कर राजभवन का घेराव को दास जी साहू , प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ , राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम, नरेंद्र मोदी विचार मंच, ने पीड़ित महिला किसान श्रीमती आशा देवी साहू के समर्थन में राजभवन कूच करेगा।
ताकि पीड़ित महिला किसान को न्याय मिल सके , दास जी साहू प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ ने शासन प्रशासन से आग्रह किया है कि आरोपियों को 26 अगस्त के पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये ताकि पीड़ित महिला किसान श्रीमती आशा देवी साहू को न्याय मिल सके। पीड़ित महिला किसान श्रीमती आशा देवी साहू वर्तमान में जिला अध्यक्ष ,रायपुर जिला, राष्ट्रिय उपभोक्ता संरक्षण फोरम, नरेंद्र मोदी विचार मंच में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
