WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780826852', '198.244.226.160')

इस बड़े राइस मिल ग्रुप के ठिकानों पर IT की रेड, 24 घंटे से दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी, अब तक हुए ये खुलासे - Somanshu News

इस बड़े राइस मिल ग्रुप के ठिकानों पर IT की रेड, 24 घंटे से दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी, अब तक हुए ये खुलासे

इस बड़े राइस मिल ग्रुप के ठिकानों पर IT की रेड, 24 घंटे से दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी, अब तक हुए ये खुलासे

रायपुर :  छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा व आंध्रप्रदेश में आयकर विभाग ने बुधवार को राइस मिलर व ब्रोकर के 25 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। टीम को अलग-अलग स्थानों से अब तक डेढ़ करोड़ रुपये और 12 लाकर मिले हैं। चावल कारोबारियों के यहां से ज्वेलरी भी मिली है।

जांच टीम ने बुधवार को रायपुर, राजनांदगांव, भिलाई, तिल्दा के साथ महाराष्ट्र के गोंदिया, ओडिशा सहित आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में भी छापा मारा। कच्चे में करोड़ों रुपये के लेनदेन के मामले में यह कार्रवाई चल रही है।

रायपुर में सत्यम बालाजी राइस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और साईं हनुमंत ग्रुप से जुड़े सड्डू स्थित राइस मिल के अलावा उनके कई अन्य ठिकानों सहित ब्रोकर के यहां छापे की कार्रवाई की है। कार्रवाई में छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना के दो सौ से अधिक आयकर अधिकारी शामिल हैं।

टीम ने सड्डू स्थित जिस राइस मिल में छापे की कार्रवाई की है, उसी परिसर में छह अन्य राइस मिल संचालित होने की बात सामने आई है। इसी के साथ ही सड्डू मार्ग पर सत्यम बालाजी से जुड़े एक कार शोरूम में आईटी की टीम ने दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान 30 बैंक पासबुक और लाकर मिलने की बात सामने आई है।

खातों में कच्चे में करोड़ों का लेनदेन किया गया है। चावल कारोबारियों द्वारा ब्रोकर के माध्यम से विदेश में चावल निर्यात किया जाता था। इसके दस्तावेज मिले हैं। ब्रोकरों के माध्यम से सेल कंपनी बनाकर निर्यात किए जाने की बात सामने आई है। आयकर की टीम सुबह पांच बजे छापा मारने पहुंची।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *