WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787962122', '198.244.183.242')

अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम आईवीएफ सेंटर की ओर से निःसंतान दंपतियों के लिए अनोखी पहल - Somanshu News

अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम आईवीएफ सेंटर की ओर से निःसंतान दंपतियों के लिए अनोखी पहल

अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम आईवीएफ सेंटर की ओर से निःसंतान दंपतियों के लिए अनोखी पहल

 

 

अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम् आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ द्वारा 17 नवम्बर 2024 को निः संतान दंपतियों के लिए निः शुल्क जांच एवम् परामर्श ओपीडी का अयोजन संस्कार स्कूूल,तहसील के पास,जैजैपुर मे किया जा रहा है जिसमे इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ रश्मि गोयल, निःशुल्क जांच एवम् परमर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी।

आज के इस आधुनिक युग में तनाव और प्रदूषण की वजह से बाँझपन की समस्या बहुत कॉमन होती जा रही है। शादीशुदा कपल जब तक इसके इलाज के लिए अपने आप को तैयार कर पाते है तब तक उनकी उम्र ज़्यादा हो जाती है।

डॉ रश्मि ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगो में निःसंतानता के लिये जागरूकता लाना है जिससे की लोग सही समय में इस समस्या का इलाज कराये। इस कैम्प का उद्देश्य समाज की सोच में बदलाव लाना भी है क्योंकि अभी भी कई परिवार इस समस्या को एक अभिशाप मानते है और औरत को हो दोषी मानते है जबकि सर्वे के मुताबिक़ पचास प्रतिशत से ज़्यादा मामले में बांझपन के लिये पुरुष जिम्मेदार रहते है।

अपैक्स हॉस्पिटल के द्वारा पूर्व में भी ऐसे शिविर का आयोजन किया जाता रहा है तथा निःसंतानता के इलाज की सभी एडवांस तकनीक को रायगढ़ शहर में उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहता है,इसी वजह से अपैक्स हॉस्पिटल पूरे छतीसगढ़ में इन्फ़र्टिलिटी के मामले में अधिकतम सफलता देने में सफल रहा है।

डॉ रश्मि ने बताया कि हमारा यही प्रयास रहेगा कि जैजैपुर व आस पास के लोगो को इलाज के लिए महानगरों की और पलायन ना करना पड़े।

अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस शिविर में निःशुल्क वीर्य जॉच एवम् निःशुल्क सलाह एवं अन्य सभी जाँच में विशेष रियायत दी जाएगी।

असुविधा से बचने के लिए अस्पताल के मो न.9329142515 में अग्रिम पंजीयन करवाया जा सकता है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *