WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785042507', '198.244.183.145')

हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत यातायात पुलिस/सायबर पुलिस द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्र के ज्ञानोदय कॉलेज जांजगीर में सामुदायिक पुलिसिंग का अयोजन किया गया - Somanshu News

हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत यातायात पुलिस/सायबर पुलिस द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्र के ज्ञानोदय कॉलेज जांजगीर में सामुदायिक पुलिसिंग का अयोजन किया गया

हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत यातायात पुलिस/सायबर पुलिस द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्र के ज्ञानोदय कॉलेज जांजगीर में सामुदायिक पुलिसिंग का अयोजन किया गया

जांजगीर-चाम्पा :  वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत् रखते हुयें लोगो को जागरूक करने के लिए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर – चाम्पा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लोगो को जागरूक करने के लिए *हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21.10.2024 को अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम का आयोजन थाना जांजगीर क्षेत्र के अंतर्गत ज्ञानोदय कॉलेज जांजगीर में कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सायबर सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, हमर बेटी हमर मान, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में तथा शराब पीकर वाहन नही चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नही चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन में उपनिरी. लालन पटेल यातायात, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह सायबर सेल, महिला प्रधान आरक्षक एनुका तिर्की महिला सेल, आर. अभिषेक तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *