WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785545616', '51.195.215.103')

जुआ खेलने वाले 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Somanshu News

जुआ खेलने वाले 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जुआ खेलने वाले 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

जांजगीर-चाम्पा  :  विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन मे जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल* के मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबीर की सूचना पर दिनांक 18/10/2024 को थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम ख़िसोरा के छाता जंगल में कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो मौके पर *आरोपीयान* (01) सीत कुमार यादव उम्र 38 वर्ष ग्राम मडवा थाना जांजगीर (02) यशवंत यादव उम्र 34 वर्ष ग्राम सरखो चौकी नैला (03) शिव कुमार नागरची उम्र 35 वर्ष ग्राम कुदरी थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा को काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडा गया जिनके कब्जे से 11000/ रूपये नगदी, 52 पत्ती तास, मौके से 05 नग मोटर सायकल बरामद किया जाकर आरोपियों का कृत्य धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, प्र.आर. मुकेश यादव, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. श्याम राठौर का सराहनीय योगदान रहा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *