WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784848088', '216.73.216.25')

पहले हमारे गांव की समस्याओं का निराकरण करे फिर लगाए जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर - Somanshu News

पहले हमारे गांव की समस्याओं का निराकरण करे फिर लगाए जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर

पहले हमारे गांव की समस्याओं का निराकरण करे फिर लगाए जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर

 

  • ग्राम पंचायत काशिगढ़ में होने वाले जन समस्या निवारण शिविर से पहले गांव के लोगों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए किया मांग
  • पंचायत के लोगों द्वारा पूर्व में किये गए शिकायत पर कार्रवाई नही होने पर प्रशासन के प्रति जताई नाराजगी

 

जैजैपुर :  लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने सरकार द्वारा समय समय पर पंचायत स्तर पर जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर लगाया जाता है। जिसमे जिले भर के शासन द्वारा संचालित तमाम विभागों के अधिकारी कर्मचारियों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहते है। ताकि जनता की समस्याओं का निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को शिविर के माध्यम मिल सके। लेकिन दूसरी ओर वही अधिकारी सामान्य दिनों में अपने अपने कार्यालयों में बैठकर लोगों की फरियाद सुनते है और उसे निराकरण करने की आश्वासन देते है। मगर अधिकारियों का आश्वासन कितना असरदार रहता है। उसकी सच्चाई काशिगढ़ के लोगों द्वारा जिला के कलेक्टर को दिए गए पत्र से साफ दिखता है। जहां अधिकारी महीनों सालों बीत जाने के बावजूद भी जनता द्वारा की गई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नही कर पाते है। जिसके चलते लोगों का अधिकारियों के प्रति विश्वास उठ जाता है। दरअसल यह पूरा मामला जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत काशिगढ़ का है। जहां आगामी 11 अक्टूबर को जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर प्रस्तावित है,जिसे लेकर पंचायत के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। लोगों का साफ तौर पर कहना है कि हमारे गांव की समस्या को जब कांग्रेस की सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम जो हमारे गांव में हुआ था। जब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी समस्या दूर नही हुआ तो फिर शिविर लगाने से कहां दूर होगा।

बिक गई है शासकीय भूमि, जांच सही पाए जाने के बाद भी कार्रवाई नही

गांव के लोगों ने जिला के कलेक्टर एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि आज से 3 वर्ष पहले गांव के शासकीय जमीन खसरा नंबर 750/9 जो कि डबरी है। जिसे गांव के दलालों ने पटवारी से मिलीभगत कर बेच दिया। मामले की जानकारी होने पर पंचायत के लोगों ने इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग किये थे। शिकायत पर जब जांच हुई तब शिकायत सही भी पाया गया उसके बाद भी वर्षों बीत जाने के बाद आज पर्यंत उस मामले में शासकीय जमीन की बिक्री नकल देकर रजिस्ट्री करने वालों के ऊपर कार्रवाई नही होने गांव के लोग आक्रोशित है।

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत बने शौचालय का भी नही हुआ है भुगतान

आपको बता दे ग्राम पंचायत काशिगढ़ में तत्कालीन स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत पंचायत में 739 शौचालय बनाया गया है। जिसमे से 239 शौचालय हितग्राहियों द्वारा अपने खर्च से बनाया गया था। लेकिन वर्षों बित जाने के बावजूद हितग्राहियों को उनके द्वारा बनाई गई शौचालय निर्माण की राशि नही मिल पाई है। इसके अलावा 500 शौचालय निर्माण हुआ है उसका भी निराकरण नही होने से गांव के लोगों के मन मे प्रशासन के प्रति नाराजगी है। इतना ही नही, गांव के लोगों ने बताया 2011 सर्वे सूची के अभाव में पंचायत के हजारों ऐसे लोग जिनका उम्र 60 वर्ष से ऊपर है उन्हें वृद्धा पेंशन नही मिल पा रहा है। जिसके लिए लगातार जनपद पंचायत कार्यालय में निवेदन करने के बाद भी कोई हल अभी तक नही निकल पाया है।

जो शिकायत है उसमें कार्रवाई के लिए गांव के लोगों के साथ हम लोग कई वर्षों मांग कर रहे है,जो भी शिकायत किए हैं पंचायत के लोगों के द्वारा किया गया है।

गोपाल दास महंत

सरपंच ग्राम पंचायत काशिगढ़

शौचालय निर्माण कार्य कराए है उसका पैसा अभी तक नही मिला है बार बार अधिकारियों से शिकायत करके थक गए हैं, इसलिए हम शिविर से पहले शौचालय निर्माण की राशि की मांग कर रहे है।

अर्जुन साहू

ग्रामीण

गांव के शासकीय भूमि पर स्थित डबरी को बेच दिया गया है शिकायत किए है पर अभी तक कार्रवाई शून्य है। इस पर तत्काल दोषियों के ऊपर कार्रवाई की मांग करते है।

रामु चंद्रा

ग्रामीण


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *