WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784674962', '38.250.153.58')

जैजैपुर में चन्द्रा समाज द्वारा निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ - Somanshu News

जैजैपुर में चन्द्रा समाज द्वारा निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

जैजैपुर में चन्द्रा समाज द्वारा निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

सक्ति  : चन्द्रनाहू (चन्द्रा) विकास महासमिति के निर्देशन में चन्द्रनाहू (चन्द्रा) युवा समिति के सौजन्य से नगर पंचायत जैजैपुर में डाँ रामकुमार चन्द्रा जी के मकान में आयुष क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर के नीचे बाराद्वार रोड जैजैपुर में सैनिक स्कूल एवं नवोदय विद्यालय के लिए तैयारी कर रहे स्वजातीय बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर खोला गया है । जिसका शुभारंभ दिनांक ०३/१०/२०२४ दिन गुरूवार शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर किया गया है।

निःशुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि सहनी प्रिसिंपल संस्कार स्कूल जैजैपुर के द्वारा फीता काटकर एवं माँ सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा श्रीफल तोड़ कर किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों द्वारा उपस्थिति बच्चों एवं पालको को संबोधित करते हुए चन्द्रनाहू चन्द्रा समाज द्वारा प्रकल्पित कोचिंग सेंटर की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सफलता की कामना किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मुरारी चन्द्रा जिलाध्यक्ष युवा समिति सक्ति के द्वारा किया गया तथा देवेश चन्द्रा उपाध्यक्ष युवा समिति सक्ति के द्वारा आभार प्रकट किया गया।

कार्यक्रम का समुचित ब्यवस्था पप्पू कुमार चन्द्रा उपाध्यक्ष जिला युवा समिति सक्ति और ललित कुमार चन्द्रा संगठन सचिव जिला युवा समिति सक्ति के द्वारा किया गया।

आज के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री सरोज चन्द्रा जी केंद्रीय सदस्य ,उत्तम कुमार चन्द्रा शिक्षक, लकेश्वर प्रसाद चन्द्रा जी शिक्षक, पालेश्वर डडसेना शिक्षक, परमेस्वर चन्द्रा ग्राम प्रमुख अरसिया , अनिल चन्द्रा मिडिया प्रभारी, अमृत लाल चन्द्रा, एवं अन्य स्थानीय लोग और कोचिंग प्राप्त करने वाले बच्चे एवं उनके पालक गण संमिलित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *