नाबालिक बालिका से छेडछाड करने वाला आरोपी को किया गया गिरफ्तार

नाबालिक बालिका से छेडछाड करने वाला आरोपी को किया गया गिरफ्तार

 

जांजगीर-चांपा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 03/09/2024 के रात्रि करीबन 08.00 बजे पीडिता मेडिकल स्टेार से दवाई लेकर आ रही थी की तभी रास्ते में आरोपी अविनाश कंवर पीछे से आया और पीडिता को बुरी नियत से छेडखानी करने लगा, पीडिता चिल्लाई तो आरोपी भाग गया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 446/2024 धारा 74,75(2), 332(B),351(A) बीएनएस 12 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी अविनाश कंवर उम्र 31 वर्ष साकिन कोटगढ को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 22.09.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, उप निरी.बी.एल कोसरिया, आरक्षक कृष्णा पटेल, अनिल जागडे राजकुमार पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *