WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781353615', '216.73.216.117')

अब चिंता को कहें अलविदा, बस पिएं ये 3 हर्बल ड्रिंक्स - Somanshu News

अब चिंता को कहें अलविदा, बस पिएं ये 3 हर्बल ड्रिंक्स

अब चिंता को कहें अलविदा, बस पिएं ये 3 हर्बल ड्रिंक्स

आज के समय में हर व्यक्ति किसी ना किसी तरह के तनाव व चिंता से गुजर ही रहा है। कभी काम तो कभी घर परिवार की समस्याओं को लेकर व्यक्ति खुद को चिंतित महसूस करता है। ज़िंदगी की भागदौड़ में खुद को उलझा हुआ महसूस करना बेहद आम बात है। अमूमन यह देखने में आता है कि जब व्यक्ति खुद को चिंतित महसूस करता है तो ऐसे में या तो दवाओं का सहारा लेता है या फिर कुछ मीठा या फ्राइड खाने लग जाता है। लेकिन इससे सेहत को फायदा कम और नुकसान अधिक होता है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप नेचुरल तरीके से खुद को शांत महसूस करवाएं।

चिंता को कम करने के लिए हर्बल ड्रिंक्स का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। ये आपके मन और शरीर दोनों को आराम देने में मदद करते हैं। इन हर्बल ड्रिंक्स का सेवन करने का एक फायदा यह भी है कि इससे आपको किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स का खतरा नहीं रहता है। ये हर्ब्स नेचुरल तरीके से आपके नर्वस सिस्टम को शांत करती हैं, स्ट्रेस हार्मोन को बैलेंस करती हैं और नींद को भी बेहतर बनाती हैं। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको कुछ ऐसी ही हर्बल ड्रिंक्स के बारे में बता रही हैं, जो तनाव व चिंता को कम करने में मददगार साबित हो सकती हैं-

पुदीना और खीरे से बनाएं वॉटर

चिंता को दूर करने के लिए पुदीना और खीरे की मदद से पानी बनाकर सेवन किया जा सकता है। पुदीना शरीर और दिमाग दोनों को ठंडक देता है। खीरा हाइड्रेट करता है और सुकून देता है। गर्मी और एंग्ज़ायटी के लिए इंस्टेंट कूलर के रूप में काम करता है। यह आपको झटपट फ्रेश फील कराता है और नर्व्स को शांत करता है।

बनाने का तरीका-ठंडे पानी में पुदीने के पत्ते और खीरे के स्लाइस डालें। 30 मिनट तक रहने दें।
अगर आप चाहें तो थोड़ा नींबू का रस मिला सकते हैं।
जब भी आपको गर्मी का अहसास हो तो आप इस पानी का सेवन करें।

तुलसी की चाय

तुलसी की चाय आपके तन व मन को शांत करने में मदद करती है। दरअसल, तुलसी एक एडेप्टोजन भी है जो स्ट्रेस हॉर्मोन को कण्ट्रोल करके मानसिक शांति देती है। साथ ही साथ, इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करती है।

बनाने का तरीकाःताज़े या सूखे तुलसी के पत्तों को 5-10 मिनट उबालें, छानकर पी लें।
आप इसे दिन में दो बार सुबह व शाम भी पी सकते हैं।

अश्वगंधा से बनाएं ड्रिंकअगर आपको स्ट्रेस ने परेशान कर दिया है तो ऐसे में अश्वगंधा से ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं। अश्वगंधा एक एडेप्टोजन है, जिसका मतलब यह है कि ये शरीर में स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। साथ ही साथ, इससे नेगेटिव सोच से भी राहत मिलती है।

बनाने का तरीकाः

  1. आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर को हल्के गर्म दूध या पानी में मिलाएं।
  2. अगर आप चाहें तो स्वाद के लिए शहद या चुटकीभर दालचीनी डाल सकते हैं।
  3. आप इसे दिन में एक बार ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *