WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780770054', '216.73.217.15')

अब 500 करोड़ ऐप घोटाले में फंस गए रिया चक्रवर्ती सहित कई नामी यूट्यूबर्स, दिल्ली पुलिस ने दिया नोटिस - Somanshu News

अब 500 करोड़ ऐप घोटाले में फंस गए रिया चक्रवर्ती सहित कई नामी यूट्यूबर्स, दिल्ली पुलिस ने दिया नोटिस

अब 500 करोड़ ऐप घोटाले में फंस गए रिया चक्रवर्ती सहित कई नामी यूट्यूबर्स, दिल्ली पुलिस ने दिया नोटिस

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक मोबाइल एप्लीकेशन हाइबॉक्स से जुड़े घोटाले का भंडाफोड किया है। ऐप के जरिए कथित तौर पर लोगों को अधिक मुनाफा देने का वादा करके निवेश करने को कहा जाता था। शिकायतों के अनुसार, सोशल मीडिया पर ‘इंफ्लुएंसर्स’ और ‘यूट्यूबर्स’ भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, सौरभ जोशी, अभिषेक मल्हान, पूरव झा, एल्विश यादव, अमित और दिलराज सिंह रावत समेत नौ लोगों पर ऐप का प्रचार करने और इसमें निवेश करने का लालच देकर लोगों को ठगने का आरोप है।

मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि रिया चक्रवर्ती भी उन लोगों में शामिल थीं जिन्होंने ऐप का प्रचार किया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस’ (आईएफएसओ) इकाई ने रिया, भारती और लिम्बाचिया को अगले सप्ताह जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है।

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी और पूरव झा को तलब किया था लेकिन कोई भी जांच में शामिल नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को 500 से अधिक शिकायतें मिली हैं जिनमें आरोप लगाया गया है कि कई सोशल मीडिया मंचों पर प्रभावशाली लोगों और यूट्यूबर्स ने ‘हाइबॉक्स’ मोबाइल ऐप का प्रचार किया और लोगों को ऐप के माध्यम से निवेश करने के लिए लुभाया।

कम नहीं हो रही एल्विश यादव की परेशानियां
यूट्यूबर एल्विश यादव की परेशानियां कम नहीं हो रही है। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ED) ने यूट्यूबर एल्विश यादव अन्य के विरुद्ध मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उत्तर प्रदेश और हरियाणा में संपत्तियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की गई थी। यह मामला एल्विश यादव द्वारा आयोजित पार्टियों में सांप के विष के नशे के तौर पर इस्तेमाल और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन से जुड़ा हुआ था। अब एक बार फिर एल्विश ऐप घोटाले में फंस गए है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *