WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784824168', '51.89.129.222')

सिर्फ चिल्लाना ही नहीं, बल्कि और भी कई तरीकों से होता है अपमान, ये 7 गलतियां कर देंगी रिश्ता बर्बाद - Somanshu News

सिर्फ चिल्लाना ही नहीं, बल्कि और भी कई तरीकों से होता है अपमान, ये 7 गलतियां कर देंगी रिश्ता बर्बाद

सिर्फ चिल्लाना ही नहीं, बल्कि और भी कई तरीकों से होता है अपमान, ये 7 गलतियां कर देंगी रिश्ता बर्बाद

नई दिल्ली: अक्सर लोग मान लेते हैं कि अपमान केवल तब होता है, जब कोई ऊंची आवाज में डांटता या चिल्लाता है। लेकिन सच यह है कि अपमान कई और तरीकों (Signs of Disrespect) से भी किया जा सकता है, कभी जानबूझकर, तो कभी अनजाने में।

ऐसे व्यवहार रिश्तों को खोखला बना देते हैं और सामने वाले के आत्मसम्मान को गहराई से चोट पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं वे 7 आम बातें, जो बिना गाली-गलौज या चिल्लाने के भी अपमानजनक होती हैं।

डिजिटल मल्टीटास्किंग करनाबातचीत के दौरान मोबाइल पर चैट करना या मेल टाइप करना सामने वाले को यह इशारा देता है कि वह आपके लिए जरूरी नहीं है। यह बर्ताव भले ही आम लग सकता है, लेकिन यह गहरा अपमान साबित होता है और रिश्तों में दूरी लाता है।

दूसरों का समय बर्बाद करनाकिसी से मिलने का समय तय करके देर से पहुंचना या उन्हें लंबे समय तक इंतजार करवाना केवल लापरवाही नहीं बल्कि अपमानजनक भी है। समय की पाबंदी न केवल विश्वास बढ़ाती है, बल्कि आपकी विश्वसनीयता को भी मजबूत करती है।

किसी की अवहेलना करनासोशल मीडिया के दौर में किसी से लगातार जुड़े रहना और फिर अचानक उसे नजरअंदाज करना बहुत आम हो गया है। बिना किसी वजह बताए मैसेज और कॉल का जवाब न देना सामने वाले का अपमान है। मजबूत रिश्तों के लिए ईमानदारी से बातचीत करना जरूरी है।

बेमन तारीफ करनाकभी-कभी तारीफ के नाम पर की गई घुमाकर आलोचना भी अपमान बन जाती है। जैसे- “इतने कम दिनों में प्रमोशन? हैरत की बात है।” यह सुनने में प्रशंसा लगे लेकिन असल में यह नीचा दिखाने का तरीका है। सच्ची तारीफ हमेशा साफ और दिल से होनी चाहिए।

भावनाओं को न समझनाहर इंसान अपनी भावनाएं अलग तरह से व्यक्त करता है। किसी के दुख या डर को यह कहकर टाल देना कि “इसमें परेशान होने वाली क्या बात है?” उसकी भावनाओं को नकारना है। यह व्यवहार सामने वाले को अपमानित महूसस कराता है।

उपलब्धियों को कम आंकनाकिसी की सफलता को हल्के में लेना भी अपमान का रूप है। जैसे- “पेपर आसान रहा होगा तभी पूरे नंबर आए।” यह टिप्पणी सामने वाले की मेहनत को कमतर कर देती है। सचमुच में खुशी जताना आपकी पॉजिटिव इमेज बनाता है।

दूसरों की बात काटनाकिसी को बोलते समय बीच में टोकना या उनकी राय को नजरअंदाज करना यह दिखाता है कि आपको उनकी बात की परवाह नहीं। इससे न केवल सामने वाले को बुरा लगता है, बल्कि आपकी छवि भी घमंडी और इंसेंसिटिव बनती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *