WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780139332', '198.244.226.240')

केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं : कोर्ट बोला- CBI को नोटिस जारी कर रहे, 23 अगस्त को सुनवाई करेंगे - Somanshu News

केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं : कोर्ट बोला- CBI को नोटिस जारी कर रहे, 23 अगस्त को सुनवाई करेंगे

केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं : कोर्ट बोला- CBI को नोटिस जारी कर रहे, 23 अगस्त को सुनवाई करेंगे

नई दिल्ली :  सुप्रीम कोर्ट में बुधवार (14 अगस्त) को शराब नीति केस से जुड़े CBI केस में केजरीवाल की 2 याचिकाओं पर सुनवाई हुई। पहली याचिका- सीबीआई मामले में अंतरिम जमानत को लेकर थी। कोर्ट ने जमानत देने पर इनकार कर दिया।

दूसरी याचिका- CBI की गिरफ्तारी के खिलाफ थी। जिस पर कोर्ट ने जांच एजेंसी को नोटिस जारी करके 23 अगस्त तक जवाब मांगा है। मामले पर अगली सुनवाई 23 अगस्त को होगी। केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने 5 अगस्त को अरविंद केजरीवाल की CBI की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी। साथ ही जमानत याचिका के लिए निचली अदालत जाने को कहा था।

शराब नीति केस में केजरीवाल के खिलाफ ED और CBI का केस चल रहा है। ED मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। वहीं CBI केस में वह जेल में बंद हैं। CBI ने 26 जून को शराब नीति केस में भ्रष्टाचार के आरोपों पर केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *