WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786228747', '216.73.216.170')

एनएमडीसी इंटर प्रोजेक्ट टेबल टेनिस टूर्नामेंट -द्रोणामल्ली विजेता बचेली परियोजना बनी उपविजेता - Somanshu News

एनएमडीसी इंटर प्रोजेक्ट टेबल टेनिस टूर्नामेंट -द्रोणामल्ली विजेता बचेली परियोजना बनी उपविजेता

एनएमडीसी इंटर प्रोजेक्ट टेबल टेनिस टूर्नामेंट -द्रोणामल्ली  विजेता बचेली परियोजना बनी उपविजेता

किरन्दुल  : एनएमडीसी लिमिटेड बैलाडीला आयरन ओर माइन्स किरन्दुल कॉम्प्लेक्स के सौजन्य से क्रीड़ा सलाहकार समिति के तत्वाधान में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के रिक्रिएशन क्लब में अंतर परियोजना टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025 के आयोजन का समापन हुआ । अंतर परियोजना टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एनएमडीसी की द्रोणामल्ली परियोजना ने जीत का खिताब अपने नाम किया तो वहीं एनएमडीसी की बचेली परियोजना बनी उपविजेता । इस अंतर परियोजना प्रतियोगिता में एनएमडीसी की परियोजना किरन्दुल,बचेली,डोनीमलाई ,पन्ना एवं हैदराबाद ,नगरनार की टीमों ने हिस्सा लिया ।

इस दौरान एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण ,मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन के पी सिंह ,डॉ एम वी लाल,डॉ अभिषेक, सहायक महाप्रबंधक कार्मिक अजय बागे, उप महाप्रबंधक कार्मिक तनवीर जावेद,महाप्रबंधक खनन संजय कोचर ,सिविल प्रमुख एस के पांडेय ,श्रमिक संघ इंटक के सचिव ए के सिंह ,कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी ,श्रमिक संघ एस के एम एस के प्रतिनिधि हरीश राय ,अजय सिंह ,क्रीड़ा सलाहकार समिति के मोहम्मद यासीन ,शेख नफीस ,अमित दीक्षित ,बृजेश यादव ,अभिषेक स्वर्ण ,एनकेटेश्वर राव ,महेश उपस्थित रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *