WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780897674', '198.244.183.176')

New Year 2026: नए साल में घर लाएं ये शुभ चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा - Somanshu News

New Year 2026: नए साल में घर लाएं ये शुभ चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

New Year 2026: नए साल में घर लाएं ये शुभ चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

नए साल की शुरुआत जल्द होने वाली है। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि अगर साल की शुरुआत में कुछ शुभ और सकारात्मक ऊर्जा वाली वस्तुएं घर लाई जाएं, तो इससे पूरे साल घर में सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे में साल 2026 में धन की देवी मां लक्ष्मी को खुश करने और आर्थिक संपन्नता के लिए यहां दी गई कुछ वस्तुओं को अपने घर में ला सकते हैं।

गोमती चक्र 

गोमती चक्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे पवित्र नदी गोमती में पाया जाता है। माना जाता है कि जिस घर में 11 गोमती चक्र रखे होते हैं, वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ऐसे में नए साल पर 11 गोमती चक्रों को पीले कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर जरूर रखें।

धातु का कछुआवास्तु और फेंगशुई के अनुसार, कछुआ स्थिरता और सौभाग्य का प्रतीक है। धातु का कछुआ विशेष रूप से आर्थिक लाभ के लिए शुभ माना जाता है। यह धन आगमन की गति को बढ़ाता है और स्थिरता प्रदान करता है। ऐसे में इसे घर की उत्तर दिशा में रखें। इससे धन और यश में वृद्धि होगी।

मोर पंख मोर पंख को बेहद पवित्र माना जाता है, क्योंकि यह भगवान श्रीकृष्ण और मां लक्ष्मी दोनों को प्रिय है। यह घर से नकारात्मक ऊर्जा, वास्तु दोष और बुरी शक्तियों को दूर करता है, जिससे धन मार्ग के नए रास्ते खुलते हैं। ऐसे में इसे घर के मंदिर में या मुख्य द्वार के पास रखें।

दक्षिणावर्ती शंख दक्षिणावर्ती शंख को साक्षात मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि यह समुद्र मंथन से ही उत्पन्न हुआ था, जिस घर में नियमित रूप से इसकी पूजा होती है, वहां धन और वैभव का वास होता है। ऐसे में पूजा घर में एक लाल कपड़े पर चावल बिछाकर शंख को स्थापित करें और प्रतिदिन इसकी पूजा करें।

एकाक्षी नारियल साधारण नारियल के विपरीत, एकाक्षी नारियल में केवल एक ही आंख होती है और इसे बहुत दुर्लभ और शुभ माना जाता है। इसे धन की वृद्धि के लिए सबसे शक्तिशाली वस्तु माना जाता है। ऐसे में इसे लाल कपड़े में लपेटकर लक्ष्मी मंत्रों का जाप करते हुए अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा करने से सभी कामों में सफलता मिलती है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *