WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786244212', '2a03:2880:f816:46::')

मंईयां सम्मान योजना में आई नई परेशानी, अब क्या करेगी हेमंत सरकार? महिलाएं हुईं नाराज - Somanshu News

मंईयां सम्मान योजना में आई नई परेशानी, अब क्या करेगी हेमंत सरकार? महिलाएं हुईं नाराज

मंईयां सम्मान योजना में आई नई परेशानी, अब क्या करेगी हेमंत सरकार? महिलाएं हुईं नाराज

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की किश्त जरूर जारी कर दी है लेकिन फिर भी महिलाओं को पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। महिलाएं लगातार शिकायत कर रही हैं। ताजा मामला है हजारीबाग का जहां हजारों महिला ने योजना की किश्त नहीं मिलने की शिकायत की है।
महिलाओं ने बताया कि हमें पैसा नहीं मिल रहा है। हमलोग अधिकारियों के लगातार चक्कर काट रहे फिर भी इसका समाधान नहीं हो रहा है। कई महिलाओं ने राज्य सरकार से भी नाराजगी जताई।महिलाओं ने कहा कि हमारा कोई सुनने वाला नहीं है। हमलोग क्या करें। नाराज महिलाएं काफी नाराज दिख रही थी और सरकार के इस रवैया पर अधिकारियों को खरी-खोटी सुना रही थी। यहां शहरी व ग्रामीण क्षेत्र कि महिलाएं शामिल थीं।

महिलाओं ने बताया कि जब से सरकार ने इस योजना की घोषणा की है, उसी समय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए  थे।

कुछ महिलाओं ने कहा कि हमें एक भी किश्त मिली

कुछ महिलाओं ने कहा कि एक भी किस्त नहीं आया है। हम लोग इस संबंध में प्रखंड के चक्कर लगाती रहे हैं हम लोगों को कोई सुनने वाला नहीं पूछे जाने पर अधिकारी लोग ने बताया कि सरकार व प्रज्ञा केंद्र के संचालक के साथ जो भी इकरारनामा हुआ वह भी अब रद्द हो गया। अब हम लोगों को इसका लाभ कैसे मिलेगा कोई बताने के लिए तैयार नहीं है।

इन महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायत

प्रखंड कार्यालय आने वाली महिलाओं में मंजू कुमारी, रिंकी देवी ,नीतू दवी, रोशनी कमारी, शबनम आजमी, रुपाली कुमारी, निशि खातून, ममता कुमारी, रीना दवी, रुखसाना खातून, दिया कुमारी, रूबी कुमारी, बबीता कुमारी, गुड़िया देवी, मालती देवी, मीना देवी व अनु परवीन समेत दर्जनों महिलाएं शामिल थी।

बीडीओ ने बताया- पैसे नहीं निकलने की वजह

इस संबंध में बीडीओ नीतू सिंह बताया कि सर्वर काम नहीं कर रहा है। सरकार के प्रज्ञा केंद्र का एमओयू रद हो गया है, जिसके कारण ऑनलाइन कुछ नहीं हो पा रहा है। ठीक होते ही महिलाओं का समस्या समाधान किया जाएगा।

बता दें कि हेमंत सरकार ने चुनाव से पहले ही मंईयां सम्मान योजना की राशि को बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी थी। जिसका फायदा उन्हें चुनाव में देखने को मिला। हालांकि, इसमें कुछ अयोग्य महिलाएं भी फायदा उठा रही हैं, जिससे जरूरतमंद महिलाओं को परेशानी आ रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *