WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1778222614', '198.244.183.11')

नई जनरेशन Lexus ES हुई शोकेस, पहली बार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में होगी लॉन्च - Somanshu News

नई जनरेशन Lexus ES हुई शोकेस, पहली बार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में होगी लॉन्च

नई जनरेशन Lexus ES हुई शोकेस, पहली बार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में होगी लॉन्च

नई दिल्ली : हाल ही में चीन में ऑटो शंघाई शो 2025 चल रहा है। यहां पर लेक्सस ने नई जनरेशन की Lexus ES को शोकेस किया है। इसमें नया नया एक्सटीरियर और इंटीरियर देखने के लिए मिला है, जो लोगों को काफी आकर्षित करने वाला है। इसकी खास बात यह है कि पहली बार Lexus ES को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं कि Lexus ES की वो 5 खुबियां, जो इसे बेहतरीन लग्जरी सेडान बनाती है।डिजाइन

मौजूदा जनरेशन की लेक्सस ES में बोल्ड फ्रंट दिया गया है, जो बड़ी ग्रिल के साथ आती है। नई जनरेशन में इसे हटा दिया गया है। नई जनरेशन Lexus ES में शार्प स्टाइलिंग के साथ एक शानदार मेकओवर दिया गया है। इसके फ्रंट प्रोफाइल में एक साफ-सुथरा लुक मिलता है, जिसके दोनों तरफ स्लीक LED DRLs दिए गए हैं। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट डिजाइन दिया गया है। इसमें रूफलाइन, फ्लश डोर हैंडल और नए डिजाइन किए गए एलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ इसे पूरी तरह से नया डिजाइन दिया गया है, जिसमें कनेक्टेड LED लाइट बार और बीच में एक इल्यूमिनेटेड LEXUS लेटरमार्क मिलता है।
इंटीरियर
नई जनरेशन Lexus ES में टच-सेंसिटिव कंट्रोल के साथ ज्यादा बेहतरीन केबिन दी गई है। इसके डैशबोर्ड पर 14 इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है, जबकि सेंटर कंसोल को सिंपल लुक और स्टेरेज स्पेस के साथ दिया गया है। इसमें प्रीमियम लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और पूरे केबिन में बहुत सारे सॉफ्ट-टच मटीरियल के साथ केबिन को शानदार अनुभव मिलता है।
फीचर्स
नई-जनरेशन Lexus ES में 14 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के अलावा 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मार्क लेविंसन साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रोक्रोमैटिक पैनोरमिक ग्लास रूफ, वायरलेस फ़ोन चार्जिंग और पावर्ड सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें पैसेंजर की सेफ्टी के लिए एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, प्री-कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर अलर्ट और एडाप्टिव हाई बीम सिस्टम जैसे ADAS फीचर से लैस किया गया है।पावरट्रेन ऑप्शन

नई-जनरेशन Lexus ES को हाइब्रिड तकनीक के साथ तीन पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ पेश करेगी। इसके साथ ही दो इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन भी मिलेगा। अभी तक इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट की बैटरी कैपेसिटी का खुलासा नहीं किया गया है। इसके ICE-पावर्ड वेरिएंट को 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन या 2.5-लीटर पेट्रोल यूनिट इंजन के साथ पेश किया जा सकता है।भारत में कब होगी लॉन्च?

नई-जनरेशन Lexus ES को भारत में लॉन्च करने को लेकर अभी तक एलान नहीं किया गया है। अगर यह भारत में लॉन्च होती है, तो इसकी एक्स-शोरुम कीमत 64 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *