WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781856207', '216.73.217.32')

नक्सल सामान बरामद, गरियाबंद जंगल में मिली सफलता - Somanshu News

नक्सल सामान बरामद, गरियाबंद जंगल में मिली सफलता

नक्सल सामान बरामद, गरियाबंद जंगल में मिली सफलता

गरियाबंद : सुरक्षा बलों ने गश्त के दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में तीन अलग-अलग स्थान में डंप सामान बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिला गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है इसी दौरान इंदागांव एरिया के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी का पता चलने पर 10 जुलाई को गरियाबंद पुलिस, कोबरा 207 वाहिनी एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा थाना मैनपुर व थाना जुगाड एरिया में सर्चिंग गस्त के लिए रवाना हुई थी।

10 जुलाई को थाना मैनपुर व जुगाड़ क्षेत्रातंर्गत जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सुरक्षाबलों द्वारा एरिया सर्चिंग के दौरान जंगल में नक्सलियों के द्वारा तीन अलग-अलग स्थानों में डंप किया हुआ दैनिक उपयोगी के समान एवं राशन सामग्री बरामद किया गया।

पुलिस ने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि हिंसा का मार्ग छोड़ समाज के मुख्यधारा से जुड़ते हुए अपनों के बीच खुशहाल जीवन के लिए शासन के आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाएं । शासन के आत्मसमर्पण नीति के तहत समाज के मुख्यधारा से जुडऩे के लिए नजदीकी थाना,चौकी,कैम्प एवं दूरभाष नम्बर 94792-27805 पर संपर्क कर आत्मसमर्पण कर सकते है। आत्मसमर्पण के बाद सुविधा – सुख, शांति, बिना डर, स्वतंत्रता के साथ जीवन। परिवार के साथ खुशहाल जीवन, स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण की सुविधा, नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा, आवास की सुविधा, शासकीय नौकरी का लाभ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *