Deprecated: Optional parameter $options declared before required parameter $ad is implicitly treated as a required parameter in /home/u920210282/domains/somanshunews.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/classes/display-conditions.php on line 208

WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1773837358', '198.244.242.109')

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कांकेर के पांच गांवों में दी दबिश, दो को किया अरेस्‍ट - Somanshu News

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कांकेर के पांच गांवों में दी दबिश, दो को किया अरेस्‍ट

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कांकेर के पांच गांवों में दी दबिश, दो को किया अरेस्‍ट

कांकेर :  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देर रात कांकेर जिले में नक्सल गतिविधियों को लेकर छापेमारी करते हुए कई वस्तुएं बरामद की है। एनआइए की टीम ने आधा दर्जन स्थानों पर दबिश दी। कांकेर जिले के सुदूरवर्ती गांव मुजालगोंडी, कलमुच्चे, आमाबेड़ा और जिवालमारी गांव में तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 39,100 रुपये सहित नक्सल गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए। पुलिस इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

एनआइए ने इस कार्रवाई की जानकारी एक्‍स हैंडल पर दी है। उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र के भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एनआइए ने तीन दिन पहले पूर्वी बस्तर संभाग में एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की थी। यहां छापेमारी के दौरान नौ लाख नकद व हथियार मिले थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *