WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780848763', '198.244.168.254')

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने किए जांजगीर में शिक्षकों का सम्मान - Somanshu News

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने किए जांजगीर में शिक्षकों का सम्मान

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने किए जांजगीर में शिक्षकों का सम्मान

बिलाईगढ़  :  डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को प्रतिवर्ष पूरे भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के तत्वाधान में जांजगीर के रेस्ट हाऊस में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुब्रत प्रधान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर, अध्यक्षता डॉ जतिंदर पाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष,राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो छत्तीसगढ़ , बिलासपुर संभाग अध्यक्ष विष्णुअवतार कश्यप, जांजगीर जिला अध्यक्ष रमेशकुमार सोनी, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष लाभो कुमार सूर्या ने सर्वप्रथम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि सुब्रत प्रधान एस डी एम एवं प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो का बुके, रुद्राक्ष माला पहनाकर तथा गमछा भेंट कर स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों, शिक्षकों द्वारा शिक्षक दिवस एवं शिक्षा के महत्व को प्रकाश डालते हुए संबोधित किए। मुख्य अतिथि सुब्रत प्रधान अनुविभागीय अधिकारी ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए गुरु के स्थान को भगवान से श्रेष्ठ बताया। गुरु ने ही ईश्वर तक पहुँचने का मार्ग प्रशस्त किया। मदनलाल तोमर सहित शिक्षक साहित्यकारों ने कवितापाठ भी किया तत्पश्चात् जांजगीर जिले एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के मदनलाल तोमर व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला, लोकनाथ ताण्डेय सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला खुरसुला, जगेश्वर प्रसाद गहीर शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डीपापारा सलिहा, कृष्ण कुमार नेताम शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धौराभाठा (अ) सहित 31शिक्षकों को शिक्षक प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कुंदन सिंह सोनबरिहा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला सचिव, परदेशी दास मानिकपुरी बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के पदाधिकारीगण ,कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *