WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780791559', '198.244.226.230')

तरपोंगी टोल प्लाजा के गुंडा गर्दी, अवैध वसूली, को लेकर NSUI के द्वारा घेराव का समर्थन राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम ने किया  - Somanshu News

तरपोंगी टोल प्लाजा के गुंडा गर्दी, अवैध वसूली, को लेकर NSUI के द्वारा घेराव का समर्थन राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम ने किया 

तरपोंगी टोल प्लाजा के गुंडा गर्दी, अवैध वसूली, को लेकर NSUI के द्वारा घेराव का समर्थन राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम ने किया 

तिल्दा नेवरा  : तिल्दा नेवरा ब्लाक के ग्राम तरपोंगी में टोल प्लाजा संचालित है, जिसमें टोल प्लाजा वाले ने छत्तीसगढ़ के बाहर के आपराधिक तत्व के गुंडों को काम पर रखकर आम जनता से दादा गिरी व गुंडा गर्दी करवाते हैं, अवैध रूप से वसूली भी करवाते है, इसलिए आम जनता के परेशानी को देखते हुये NSUI के रायपुर जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी के नेतृत्व में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के उपस्थिति में (01) CG 04 पासिंग गाड़ियों का टोल मुक्त हो (02) प्रत्येक दिन रायपुर से आवागमन करने वाले छात्र/ छात्राओं के लिये टोल स्टूडेंट पास बनाकर टोल मुक्त हो (03) टोल कर्मचारियों का यात्रियों से दुर्व्यवहार करवाना बंद करवाया जाय (04) टोल प्लाजा में समस्त अधिकारी कर्मचारी छत्तीसगढ़ के स्थाई निवासी हो ये सब मांगो को लेकर टोल प्लाजा का सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ घेराव किया गया। उक्त घेराव कार्यक्रम के मुद्दा जनहित में था इसलिये राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम, नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश महासचिव एवं रायपुर जिला अध्यक्ष दास जी साहू , तहसील अध्यक्ष तिल्दा नेवरा मोहन साहू, तहसील महामंत्री एवं पुर्व सरपंच जुडावन साहू , तहसील महामंत्री गोविंद राम कुंवर दादर, ग्राम अध्यक्ष दारा सिंह जोशी, कामू साहू, संजय चक्रधारी बेमता, ज्ञान दास मानिकपुरी उपसरपंच सगुनी ने अपने साथियों के साथ समर्थन देने पहुंचे थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *