WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780781232', '216.73.217.15')

पता चल गई डेट! थिएटर के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दहाड़ेगी नरसिम्हा - Somanshu News

पता चल गई डेट! थिएटर के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दहाड़ेगी नरसिम्हा

पता चल गई डेट! थिएटर के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दहाड़ेगी नरसिम्हा

नई दिल्ली :  निर्देशक अश्विन कुमार की एनिमेटेड माइथोलॉजिकल ड्रामा महावतार नरसिम्हा जब सिनेमाघरों में आई तो इसने धूम मचा दी। फिल्म मूल रूप से एक तमिल फिल्म थी जिसे हिंदी के साथ अन्य पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है।

बॉक्स ऑफिस पर की थी धीमी शुरुआत
महावतार नरसिम्हा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन केवल एक करोड़ का कलेक्शन किया था लेकिन वर्ल्ड ऑफ माउथ का मूवी को इतना फायदा मिला कि ये 50 दिनों तक सिनेमाघरों में टिकी रही। अश्विन कुमार निर्देशित इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 325 करोड़ और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 296.50 करोड़ का कलेक्शन किया। अब ये फिल्म ओटीटी पर छा जाने के लिए तैयार है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली यह फिल्म 19 सितंबर से दोपहर 12:30 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। गुरुवार को नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने एक नए पोस्ट में फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इस शेर की दहाड़ एक साम्राज्य को उखाड़ फेंक सकती है। महावतार नरसिम्हा देखिए, 19 सितंबर, दोपहर 12:30 बजे, नेटफ्लिक्स पर।”

क्या है महावतार नरसिम्हा की कहानी?

यह फिल्म भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद की कहानी है जिसकी रक्षा करने के लिए खुद भगवान विष्णु नरसिम्हा अवतार में आते हैं। क्लीम प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म न केवल अपने आप में एक सफल फिल्म है, बल्कि भगवान विष्णु के दस अवतारों से प्रेरित एक सुनियोजित सिनेमाई जगत की पहली कड़ी भी है। अभी इसके और सात पार्ट्स आएंगे ऐसा कहा जा रहा है। फ्रैंचाइजी के अपकमिंग पार्ट्स में महावतार परशुराम जोकि साल 2027 में आएगी, महावतार रघुनंदन (2029), महावतार धावकादेश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), और महावतार कल्कि (2035-2037) शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *