WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784461200', '198.244.226.24')

400 रुपए के लिए कर दी बुजुर्ग की हत्या - Somanshu News

400 रुपए के लिए कर दी बुजुर्ग की हत्या

400 रुपए के लिए कर दी बुजुर्ग की हत्या

बलौदाबाजार :  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 400 रुपए के लिए बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। शनिवार की रात सोते समय आरोपी ने पेंचिस को धारदार बनाकर सिर पर हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लांजा गांव निवासी शत्रुघ्न जोशी (75 साल) ने अपने घर में बिजली फिटिंग का काम कराया था। आरोपी कृपाराम ध्रुव (33 साल) ने इसके लिए एक हजार रुपए मांगे थे लेकिन शत्रुघ्न ने उसे 600 रुपए ही दिए।

आरोपी बाकी के 400 रुपए बार-बार मांग रहा था। कुछ दिन पहले पैसे के लेनदेन को लेकर आरोपी का शत्रुघ्न और उसके परिवार से भी विवाद हुआ था। इसी बात से गुस्साए कृपाराम शनिवार की रात उसके घर में घुस गया। उसने लोहे की पेंचिस को धारदार बनाकर शत्रुघ्न के सिर और कान से पास ताबड़तोड़ वार कर दिए।

पैसों के विवाद के बाद वारदात

घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना प्रभारी योगिता खापर्डे, बाकी अधिकारी और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपी का पता चलते ही उसे पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

उसने 400 रुपए को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या करने की बात कही। मृतक और आरोपी दोनों एक ही गांव के हैं। पुलिस ने आरोपी कृपाराम ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *