मुकेश अंबानी लेकर आए नया ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar, फ्री-सब्सक्रिप्शन के साथ देंगे Netflix को चुनौती
जियो ने अपने लेटेस्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर Disney, Warner Bros., HBO, NBCUniversal, Paramount जैसी इंटरनेशनल स्ट्रीमिंग सर्विस का कंटेंट उपलब्ध रहोगा।
भारतीय भाषाओं में कंटेंट
इंटरनेशनल कंटेंट के साथ-साथ JioHotstar पर 10 से अधिक भारतीय भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध होगा।
फ्री स्ट्रीमिंग और प्रीमियम प्लान
JioHotstar की सबसे खास बात यह है कि फिलहाल इसे फ्री में एक्सेस किया जा सकता है। हालांकि, एड-फ्री और हाई-रेजोल्यूशन स्ट्रीमिंग का अनुभव पाने के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध होगा। नए यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान 149 रुपये से शुरू होते हैं।
मौजूदा सब्सक्राइबर्स का ऑटोमेटिक ट्रांसफर
ऐसे यूजर्स जो JioCinema या Disney+ Hotstar के सब्सक्राइबर हैं, वे ऑटोमेटिक रूप से JioHotstar पर ट्रांसफर होंगे।
JioHotstar का नया लोगो
JioHotstar के नए लोगो में JioHotstar नाम के साथ 7-पॉइंट वाला स्टार दिया है। इस प्लेटफॉर्म के लॉन्च होते ही इसका यूजरबेस 50 करोड़ से अधिक का हो गया है। जियो हॉटस्टार ऐप की सीधी टक्कर नेटफ्लिक्स से होनी है। कंपनी फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है, जिससे इसकी राह पहले ही काफी आसान हो गई है।
