WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784978417', '216.73.216.25')

ग्राम पंचायत कोटेतरा की सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू ने लिया प्रभार - Somanshu News

ग्राम पंचायत कोटेतरा की सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू ने लिया प्रभार

ग्राम पंचायत कोटेतरा की सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू ने लिया प्रभार

 

जैजैपुर : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्राम पंचायत कोटेतरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद नवनिर्वाचित सरपंच सुनीता रमेश साहू ने अपना प्रभार संभाला। इस मौके पर सरपंच ने गांव के विकास और न्याय की भावना के साथ गरीब और पिछड़े वर्गों के लिए पूरी ईमानदारी से काम करने का वादा किया। आगे भी कहा कि वह पंचायत के हर वार्ड का विकास करेंगी।

उनके अनुसार, सभी की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा और प्रत्येक हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। साथ ही, गांव का सामूहिक उत्थान किया जाएगा, ताकि सभी का समग्र विकास हो। ग्रामीणों ने सरपंच को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह अपने दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाकर इस गांव को आदर्श ग्राम पंचायत बना सकेंगी।

उक्त प्रभार लेते समय श्रीमती भगवती गोंड पूर्व सरपंच,देवानन्द यादव पूर्व उप सरपंच,उप अभियंता धनंजय चन्द्रा, मिथलेश साहू पंच,शंकरलाल साहू पंच,फागुलाल यादव,टुकेश साहू, कुशल साहू,लक्ष्मण आदित्य,योगेश्वर साहू,नोहरसाय यादव, अनुज,दाऊ लाल गोंड,रामनारायण कर्ष आदि ग्रामीणों उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *