WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782657956', '216.73.216.145')

30 करोड़ के पार हुई मिस्टर एंड मिसेज माही - Somanshu News

30 करोड़ के पार हुई मिस्टर एंड मिसेज माही

30 करोड़ के पार हुई मिस्टर एंड मिसेज माही

मुंबई  : राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। फाइनली से फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला। ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। फिल्म की काफी तारीफ हुई है। इसकी कहानी और राजकुमार-जाह्नवी की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया है।

मिस्टर एंड मिसेज माही’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 6.75 करोड़ से खाता खोला था। इसके बाद इसके पहले हफ्ते का कलेक्शन 24.45 करोड़ रुपये रहा। वहीं रिलीज के दूसरे हफ्ते में ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने सेकंड फ्राइडे को 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया था।

दूसरे शनिवार फिल्म ने 2.15 करोड़ का कारोबार किया। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 2.15 करोड़ की ही कमाई की है। इसी के साछ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का 10 दिनों का कुल कलेक्शन अब 30.05 करोड़ रुपये हो गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *