WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784409507', '198.244.242.48')

सांसद विजय बघेल ने डेढ़ करोड़ लागत के 30 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन - Somanshu News

सांसद विजय बघेल ने डेढ़ करोड़ लागत के 30 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

सांसद विजय बघेल ने डेढ़ करोड़ लागत के 30 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

दुर्ग : लोकसभा सांसद विजय बघेल ने दुर्ग जिले के अमलेश्वर नगर पालिका द्वारा किए जाने वाले डेढ़ करोड़ लागत के 30 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया,अधोसंरचना मद से किए जाने वाले इन कार्यों में अमलेश्वर नगर पालिका में मुक्तिधाम, बजरंग पारा तलाब, बस स्टैंड के पास विकास कार्य शामिल है।

विओ- अमलेश्वर नगर पालिका में आयोजित भूमि पूजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब का सौभाग्य है की भाजपा सरकार के द्वारा विकास के दिशा में एक और कदम बढ़ते हुए प्रदेश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री अरुण साव के सहयोग से आज अमलेश्वर नगर पालिका को 1.5 करोड़ रुपये की राशि मिली है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में कांग्रेसीराज में भाजपा पार्षद वाले वार्डों को विकास के नाम पर अनदेखा किया जाता था।

पक्षपात राजनीति होती थी।लेकिन अब पूरे नगर में विकास कार्य किए जाएंगे।उन्होंने मंच में अमलेश्वर नगर पालिका के वार्डवासियों का हर चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने की बात भी कही।अंत में सभी का आभार जताते हुए विकास कार्यों की बधाई दी गई। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जितने भी पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा कार्य अधूरे हैं। हमारी सरकार जल्द उसे पूरा करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *