WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1739768728', '18.97.9.169')

PM के साथ 65 से ज्यादा मंत्री लेंगे शपथ ! नितिन, सिंधिया, वैष्णव और मेघवाल दोबारा बनेंगे मंत्री - Somanshu News

PM के साथ 65 से ज्यादा मंत्री लेंगे शपथ ! नितिन, सिंधिया, वैष्णव और मेघवाल दोबारा बनेंगे मंत्री

PM के साथ 65 से ज्यादा मंत्री लेंगे शपथ ! नितिन, सिंधिया, वैष्णव और मेघवाल दोबारा बनेंगे मंत्री

नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विदेशी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अफीफ पहले ही आ चुके हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित उसके पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र के सात देशों के नेता नौ जून को प्रधानमंत्री पद के लिए नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हसीना और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। हसीना और अफीफ के अलावा समारोह में भाग लेने वाले अन्य नेताओं में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “हमारे सबसे मूल्यवान साझेदारों में से एक की यह यात्रा भारत-बांग्लादेश के बीच मित्रता के घनिष्ठ और गहरे संबंधों को और मजबूत करेगी. यह यात्रा भारत-सेशेल्स द्विपक्षीय संबंधों को और गति प्रदान करेगी.” शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नयी दिल्ली द्वारा मुइज्जू को दिया गया निमंत्रण भी भारत और मालदीव के बीच हाल के तनावपूर्ण संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

मोदी सरकार 3.0 के सम्भावित मंत्री चेहरे

राज्यवार- गुजरात -अमित शाह-BJP -सीआर पाटिल -मनसुख मांडविया -डॉ एस जयशंकर हिमाचल -जेपी नड्डा (BJP अध्यक्ष) उत्तराखंड -अजय टम्टा पंजाब रवणीत बिट्टू (चुनाव हारे) महाराष्ट्र -नितिन गड़करी -रक्षा खड़से -प्रताप राव जाधव ( शिवसेना शिंदे) -पीयूष गोयल -मुरलीधर मोहोल -रामदास आठवले (RPI) मध्य प्रदेश -शिवराज सिंह चौहान -ज्योतिरादित्य सिंधिया -सावित्री ठाकुर राजस्थान -गजेंद्र शेखावत -भगीरथ चौधरी -अर्जुन राम मेघवाल बिहार -जीतन राम माँझी -रामनाथ ठाकुर -नित्यानन्द राय -गिरिराज सिंह -चिराग़ पासवान झारखंड -अन्नपूर्णा देवी -चंद्र प्रकाश उत्तर प्रदेश -राजनाथ सिंह -जितिन प्रसाद -पंकज चौधरी -अनुप्रिया पटेल(अपना दल) -जयंत चौधरी(RLD) -बीएल वर्मा -एस पी बघेल -कमलेश पासवान तेलंगाना -संजय बन्डी -जी किशन रेड्डी हरियाणा -कृष्णपाल गुर्जर -राव इंद्रजीत सिंह -मनोहर लाल खट्टर अरुणाचल प्रदेश -किरण रिज़िजू असम -सर्वानंद सोनोवाल पश्चिम बंगाल -शान्तनु ठाकुर दिल्ली -हर्ष मल्होत्रा कर्नाटक -शोभा करंदलाजे -एचडी कुमारस्वामी

चाय पर चर्चा खत्म सांसद 

चाय पर चर्चा खत्म हो गई है. अब सारे संभावित और भावी मंत्री पीएम आवास से निकल गए हैं.

अब तक जिन 47 NDA नेताओं को कॉल आए

1. अमित शाह 2. मनसुख मंडाविया 3. अश्विनी वैष्णव 4. निर्मला सीतारमण 5. पीयूष गोयल 6. जितेंद्र सिंह 7. शिवराज सिंह चौहान 8. हरदीप सिंह पुरी 9. एचडीके 10. चिराग पासवान 11. नितिन गडकरी 12. राजनाथ सिंह 13. ज्योतिरादित्य सिंधिया 14. किरन रिजिजू 15. गिरिराज सिंह 16. गजेंद्र सिंह शेखावत 17. जयंत चौधरी 18. अन्नामलाई 19. एमएल खट्टर 20. सुरेश गोपी 21. धर्मेंद्र प्रधान 22. जीतन राम मांझी 23. रामनाथ ठाकुर (राज्यसभा) 24. जी किशन रेड्डी 25. बंदी संजय 26. अर्जुन राम मेघवाल 27. प्रह्लाद जोशी 28. आजसू सांसद चंद्रशेखर चौधरी 29. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी 30. राम मोहन नायडू किंजरापु 31. रवनीत सिंह बिट्टू 32. जितिन प्रसाद 33. पंकज चौधरी 34. सीआर पाटिल 35. बीएल वर्मा 36. ललन सिंह 37. सोनोवाल 38. अनुप्रिया पटेल 39. प्रताप राव जाधव 40. अन्नपूर्णा देवी 41. रक्षा खडसे 42. अजय टम्टा 43. शोभा करंदलाजे 44. कमलजीत सहरावत 45. राव इंद्रजीत सिंह 46. राम दास अठावले 47. हर्ष मल्होत्रा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *