WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780832724', '198.244.168.11')

लिफ्ट में फंसकर नाबालिग की मौत - Somanshu News

लिफ्ट में फंसकर नाबालिग की मौत

लिफ्ट में फंसकर नाबालिग की मौत

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में इलेक्ट्रिकल दुकान में काम करने वाले लड़के की लिफ्ट में फंसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सामान ले जाने वाली ओपन लिफ्ट में लड़का सामान लेकर जा रहा था। इस दौरान लड़के का सिर चौथे फ्लोर पर लिफ्ट में फंस गया। दुकान में काम करने वाले 15 साल के सुमित केंवट की जान गई है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक विशाल इलेक्ट्रिकल्स का नाम भरत हरियानी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। जहां से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसे को लेकर मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

जिस समय यह हादसा हुआ, तब सुमित उर्फ काजू दुकान के गोदाम के नीचे से 40 फीट ऊपर चौथे माले पर इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर जा रहा था। तीसरी मंजिल पर पहुंचते ही ओपन लिफ्ट की दीवार में सुमित का सिर फंस गया और लिफ्ट व दीवार से उसका सिर घसीटते हुए चौथी मंजिल तक पहुंच गया। इस दौरान लिफ्ट के नीचे जब खून टपकने लगा, तब दुकान संचालक को इस हादसे की जानकारी हुई।

दुकान संचालक ने दी सफाई, काम नहीं करता था लड़का

इस हादसे के बाद 15 साल के लड़के को दुकान में काम कराने को लेकर सवाल उठने लगा है। श्रम कानून के अनुसार किसी भी नाबालिग को निजी संस्थान में काम नहीं कराया जा सकता। लेकिन, 15 साल का लड़का इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम कर रहा था, जिसके बाद हादसे में उसकी मौत हो गई। इधर, दुकान संचालक भरत हरयानी से सफाई देते हुए कहा कि सुमित उनकी दुकान में काम नहीं करता था। उसकी मां पिछले 15 साल से उनके घर में काम करती है। इस दौरान चार घंटे के लिए वो अपने लड़के को छोड़कर जाती थी। सुमित रोज काम करने भी नहीं आता था। तीन दिन बाद आज आया था। तभी ये हादसा हो गया।

टीआई बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

इधर, हादसे के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। टीआई एसआर साहू ने बताया कि लड़के की मौत की जानकारी मिली है। वह इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करता था। तभी लिफ्ट में फंसने से हादसा हो गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *