WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781415209', '94.23.188.208')

शहीद जवान भरत साहू को मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि - Somanshu News

शहीद जवान भरत साहू को मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान भरत साहू को मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर  : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय माना स्थित चौथी वाहिनी बटालियन पहुंचकर बीजापुर नक्सली हिंसा में शहीद जवान भरत साहू को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू समेत कई नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी. शहीद जवान भारत साहू का पार्थिव शरीर कुछ देर में घर के लिए रवाना होगा.

नक्सलियों के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई : सीएम साय

इस दौरान सीएम साय ने कहा, बीजपुर में 17 जुलाई को नक्सली घटना हुई है. इस घटना में हमारे दो जवान शहीद हुए. साथ ही चार जवान घायल हुए हैं. कल घायल जवानों से मुलाकात हुई है. सभी खतरे से बाहर हैं. हम शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हैं. नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी. पूरे प्रदेश में नक्सली सिमटते जा रहे हैं. आने वाले समय में भी हमारी लड़ाई मजबूती के साथ जारी रहेगी.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *