WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785103605', '216.73.216.52')

Milk Face pack: गर्मियों में चेहरे पर लगाएं मिल्क फेस पैक, त्वचा करेगी शाइन - Somanshu News

Milk Face pack: गर्मियों में चेहरे पर लगाएं मिल्क फेस पैक, त्वचा करेगी शाइन

Milk Face pack: गर्मियों में चेहरे पर लगाएं मिल्क फेस पैक, त्वचा करेगी शाइन

 दूध के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। वहीं गर्मियों में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। ऐसे में यदि आप गर्मियों में अपनी त्वचा पर मिल्क फेस मास्क लगाते हैं तो इससे कई तरीकों से फायदा हो सकता है।

ऐसे में यह जानना तो बनता है कि आप अपनी त्वचा पर मिल्क फेस मास्क कैसे लगा सकते हैं।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपनी त्वचा पर मिल्क फेस मास्क कैसे लगा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

चेहरे पर कैसे लगाएं मिल्क फेस पैक?

  1. इस मास्क को बनाने के लिए आपके पास कच्चा दूध, बेसन, हल्दी और शहद का होना बेहद जरूरी है।
  2. अब आप सबसे पहले एक कटोरी में इन चारों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और एक पतला सा पेस्ट बना लें।
  3. अब उस पेस्ट को 10 से 15 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगाएं। फिर हल्के हल्के हाथों से मसाज करें।
  4. उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। धोने के बाद अपनी त्वचा में मॉइश्चराइजर लगाएं। ऐसा आप हफ्ते में दो बार करें।

मिल्क फेस पैक के फायदे

बता दें कि यह मास्क न केवल स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकता है बल्कि डेड स्किन को भी हटाने में उपयोगी है। दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो स्किन की डीप क्लीनिंग करता है। अगर यह फेस पैक स्किन पर लगाया जाए तो ऐसा करने से रंगत पर भी प्रभाव पड़ता है। बता दें कु झुर्रियां, रिंकल्स आदि को दूर करने में भी यह पैक आपके बेहद काम आ सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *