WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784650694', '216.73.216.43')

माइग्रेन किस विटामिन की कमी से होता है, जान लीजिए डेफिशिएंसी को दूर करने का तरीका - Somanshu News

माइग्रेन किस विटामिन की कमी से होता है, जान लीजिए डेफिशिएंसी को दूर करने का तरीका

माइग्रेन किस विटामिन की कमी से होता है, जान लीजिए डेफिशिएंसी को दूर करने का तरीका

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर डाइट प्लान को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाए रखने की सलाह देते हैं जिससे शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी न हो। सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण जरूरी विटामिन्स की कमी हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि माइग्रेन की समस्या भी एक विटामिन की कमी की वजह से हो सकती है? आइए इस जरूरी विटामिन के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

विटामिन डी की कमी

विटामिन डी की कमी माइग्रेन के खतरे को कई गुना बढ़ा सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन डी की कमी न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी नेगेटिव असर डाल सकती है। अगर आपको अक्सर माइग्रेन की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आपको अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।

गर्मी में बढ़ जाता है खतरा

क्या आप जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में माइग्रेन का खतरा बढ़ सकता है? अगर आप चाहते हैं कि माइग्रेन की समस्या ट्रिगर न हो, तो आपको 7-8 घंटे की साउंड स्लीप लेने के साथ-साथ ज्यादा तनाव लेने से भी बचना चाहिए। इसके लिए आप अपने डेली रूटीन में मेडिटेशन को शामिल कर सकते हैं, आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

कमी को दूर करने का तरीका

विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप अपने डाइट प्लान में थोड़े-बहुत बदलाव कर सकते हैं। दूध, दही और पनीर में विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए मशरूम और अंडे का सेवन भी किया जा सकता है। फिश में भी विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से खाने की इन चीजों को कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *